दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन अदाकरा है इस बात में कोई शक नहीं है।

 दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन अदाकरा है इस बात में कोई शक नहीं है। वह और उनके पति रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को ही फैंस जमकर प्यार देते हैं। आपने देखा होगा दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी खूब मस्ती करते रहते हैं। अब हाल ही में रणवीर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कमेंट सेक्शन में दीपिका ने उन्हें धमकी दे दी। आप देख सकते हैं रणवीर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''आप क्या संभावनाएं देखते हैं? मैं सिर्फ संभावनाएं देखता हूं- परिभाषा देखने की, नई जनरेशन को उनकी खुद की संभावनाएं दिखाने की कोशिश और अपनी खुद की स्टोरी लिखने की।''

Text


पति के इस पोस्ट पर दीपिका ने कमेंट में लिखा है, ''अगर आज आप डिनर के लिए टाइम पर नहीं पहुंचे तो संभावनाएं हैं आपके पीटने की।'' अब दीपिका का यह कमेंट देखकर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में रणवीर को जल्दी घर जाने के लिए कह रहे हैं। वैसे आपको पता हो तो दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में ग्रैंड शादी की थी। दोनों शादी से पहले कई साल तक रिलेशनशिप में थे।

Text 2


आप सभी ने दोनों को रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी में देखा होगा। कहा जाता है दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म रामलीला से ही हुई थी और रामलीला के सेट पर भी दोनों के बीच जबदस्त केमस्ट्री देखने को मिली थी। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी।


Text 3

Comments